पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत आज दिनांक 23.09.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी । उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति पाली जंगल में अवैध शस्त्र बना रहे हैं । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर दबिश देकर घेरकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम कौशल किशोर पुत्र गोपी निवासी नवीपनाह थाना मॉल जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम छोटू पुत्र सुकरू निवासी नवीपनाह थाना माल जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष बताया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व मौके से 09 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस 12 बोर, 05 अदद अर्द्ध निर्मित तमंचा 12 बोर, 01 धुकनी/भट्टी व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण जैसे- 52 अदद रिपिट, 18 हैमर, 15 अदद लोहे की नाल, 12 अदद बट, 05 बॉडी, 01 अदद 05 राउण्ड की चरखी, 45 स्प्रिंग, 34 कील, 09 ट्रिगर, 4 शुम्भी, 03 हथौड़ी, 02 रेती, 03 अदद सड़सी, 05 फायरिंग पिन आदि अन्य भारी मात्रा में बरामद हुए । मौके से बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर सं0 यूपी 32 एनबी 1397 के कागज मांगने पर दिखा न सके । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना बाजारशुक्ल द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग लखनऊ के रहने वाले हैं, दोनो लोग मिलकर अवैध शस्त्र बनाने का काम करते हैं, हम लोग घूमकर सूनसान जगह की तलाश करते हैं तथा पकड़े जाने के डर से स्थान बदल-बदलकर अवैध शस्त्र बनाने का काम करते है तथा बने हुये अवैध शस्त्रों को लखनऊ व आसपास के जनपदों में बेंच देते है।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को अमेठी पुलिस अधीक्षक श्री सरवणन टी. द्वारा 25,000/-रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।