नरसिंहपुर से जिला ब्यूरो रिपोर्ट संजय साहू
नरसिंहपुर
नरसिंहपुर विधानसभा अंतर्गत बरमान झिन्ना मोहल्ला के आधे सैकड़ा से अधिक ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट कलेक्टर से लगाई गुहार। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 40 वर्षों से हम मकान बना कर रह रहे हैं अभी तक हमको पट्टे प्रदान नहीं की गए हैं हमें प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों कहना है कि जल्द से जल्द यह भूमि को आबादी घोषित कि जाए इसकी शिकायत पूर्व में भी नरसिंहपुर मै कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों से की गाई हैँ पर अभी तक शासन स्तर पर कोई भी कार्यवाही इस संबंध में अभी तक नहीं की गई जबकि अन्य स्थानों पर पट्टे प्रदान किए गए हैं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कुछ समय पूर्व कहा था कि जो लोग सरकारी जमीन पर रह रहे हैं उनको भू अधिकार का लाभ दिया जाएगा।