रिपोर्टर मनोज कुमार भट्ट
बस्तर छत्तीसगढ़
नारायणपुर जिले से बड़ी खबर।
रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जंगल की जमीन पर काबिज होने के बाद भी उन्हें अब तक वन अधिकार पट्टा नहीं मिला है।
रैली के बाद कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छोटेडोंगर तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा देने की मांग की गई है।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।