मोहाली
पंजाब में आगामी चुनावों के बीच GMADA कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।
AAP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ED की कार्रवाई का विरोध किया।
वहीं, GMADA कार्यालय के अंदर ED की तलाशी की कार्रवाई जारी रही। मामले में ED की ओर से विस्तृत जानकारी और कार्रवाई के कारणों को लेकर आधिकारिक विवरण का इंतजार है।
Munish Gupta