संवाददाता विकास कुमार शर्मा की रिर्पोट
लाडनूं।
पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायत समिति लाडनूं, जिला डीडवाना-कुचामन के अंतर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षण की स्थिति से संबंधित सूची सामने आई है। सूची में कुल 31 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण दर्शाया गया है।सूची के अनुसार सामान्य, ओबीसी और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं कई ग्राम पंचायतों में महिला आरक्षण भी लागू किया गया है।