बिजनौर
इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर डॉक्टर इकराम
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिजनौर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी *निधि शर्मा* को सौंपी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तारिक जकी ने कहा कि पत्रकारिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। निधि शर्मा जी निष्ठा और समर्पण से महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निधि शर्मा ने कहा – “मैं इस पद को पद नहीं, जिम्मेदारी के रूप में लेती हूं। महिला पत्रकारों को मजबूत मंच दिलाना और निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।”
जिला अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने निधि शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और मजबूत होगा और उन्हें संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा।