आज दिनांक 24.09.2026 को पितृपक्ष मेला-2026 के दृष्टिगत गया जंक्शन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान DRM महोदय, गया, जिलाधिकारी महोदय, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, स्टेशन मास्टर, गया सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।