कटक, 24 सितंबर। परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के 139वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा कार्य का आयोजन किया गया। परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के परम भक्त अध्वर्यु श्री प्रताप चंद्र माझी एवं याजक श्री सुकांत सुतार के नेतृत्व में गुरुवार सुबह कटक स्थित आचार्य हरिहर कैंसर अस्पताल तथा श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गरीब एवं असहाय मरीजों के बीच सूखा खाद्य पदार्थ, कंबल एवं बेडशीट का वितरण किया गया।ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्त सुबह कटक स्थित आचार्य हरिहर कैंसर अस्पताल पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर के नाम-स्मरण एवं प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाने के कारण आश्रय केंद्र में रह रहे गरीब एवं असहाय मरीजों के बीच सूखा खाद्य पदार्थ एवं कंबल वितरित किए गए।इसके पश्चात कटक स्थित श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मानसिक रोग विभाग, डायरिया वार्ड, निराश्रित मरीज वार्ड सहित अन्य विभागों में उपचार करा रहे 500 से अधिक मरीजों के बीच बेडशीट एवं सूखा खाद्य पदार्थ वितरित किया गया।यह सेवा कार्यक्रम दयाल डीपी वर्क टीम की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विघ्नेश महाराणा, गोपालचंद्र दास, मिलू भाई, बसंत भाई, लक्ष्मण राव, गणपति राव, हेमंत भाई, सुशील भाई, ससनी भाई, गुरु भाई एवं गुरु मां सहित अनेक स्वयंसेवकों और समाजसेवियों ने भाग लेकर मरीजों को सहायता प्रदान की।
हिमांशु शेखर प्रहराज।