नई दिल्ली, 22/9: बाल दंत चिकित्सा एवं निवारक दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के लिए ओडिशा के दंत चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत ज्यु को राष्ट्रीय शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित द लीला होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 47वें आईएसपीपीडी सम्मेलन-2026 के अवसर पर 22 सितंबर को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।डॉ. ज्यु को शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान विश्वविद्यालय में बाल दंत चिकित्सा एवं निवारक दंत चिकित्सा विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान हेतु चयनित किया गया था।सम्मेलन के दौरान भारतीय बाल एवं निवारक दंत चिकित्सा समिति के अध्यक्ष डॉ. बालिगा तथा अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. सुशांत महांति की उपस्थिति में डॉ. ज्यु को सम्मानित किया गया। वहीं, नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. विजय माथुर और डॉ. ज्ञानेंद्र ने सम्मेलन की आयोजन समिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।डॉ. सूर्यकांत ज्यु की यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक एवं पेशेवर जीवन में एक गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है। राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त करने पर शिक्षकों, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।बाल दंत चिकित्सा एवं निवारक दंत चिकित्सा के क्षेत्र में ओडिशा के एक दंत चिकित्सक की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहतराज।