बिजातला, 23/9: मयूरभंज जिले के बिजातला ब्लॉक अंतर्गत नुषाडीही पंचायत के बड़बेलपहाड़ी विद्यालय में शिक्षकों की कमी के साथ-साथ रसोईघर की बदहाल स्थिति अब चिंता का कारण बन गई है।जानकारी के अनुसार, इस विद्यालय में शिशुवाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक कुल 113 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए वर्तमान में मात्र 3 शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता व्यक्त की जा रही है।दूसरी ओर, विद्यालय के रसोईघर की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। बारिश होने पर रसोईघर के अंदर पानी गिरने की शिकायत सामने आई है। ऐसी असुरक्षित स्थिति में मध्याह्न भोजन तैयार किए जाने से कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा मध्याह्न भोजन की तैयारी और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पांडु मारांडी के अनुसार, विद्यालय में शिक्षकों की कमी तथा रसोईघर की समस्या के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में शिक्षकों की कमी को तत्काल दूर करने के साथ-साथ रसोईघर की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।