आज दिनांक 04.11.2026 को जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा चाकंद थाना अंतर्गत ग्राम बारा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा-2026 के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, यातायात का सुचारू संचालन बनाए रखने तथा सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
