मुजफ्फरनगर। शहर में काली नदी के निकट स्थित भगवान महर्षि कश्यप चौक की सुंदरता बढ़ाने के लिए कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं चौक संस्थापक अंकित कश्यप ने समाज के लोगों के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। चौक की दीवारों की हालत खराब होने के चलते अंकित कश्यप और समाज के लोगों ने मिलकर दीवारों पर पेंट कराने का कार्य कराया। इस पहल से चौक का स्वरूप पहले से अधिक आकर्षक हो गया है।
अंकित कश्यप ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप चौक समाज की आन-बान और शान का प्रतीक है। चौक की देखभाल और साफ-सफाई के साथ इसकी सुंदरता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से समाज के लोगों ने आपसी सहयोग से यह कार्य कराया है।
उन्होंने बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर चौक को आकर्षक लाइटों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। दीपावली की शाम अंकित कश्यप और समाज के लोग मिलकर चौक पर 2100 दीपक एवं मोमबत्तियां प्रज्वलित करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान महर्षि कश्यप के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के साथ समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
