*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
सोमेश्वर धाम में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री सौरव सुमन यादव के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के साथ आज अरेराज सोमेश्वर धाम में किये जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया गया। यहां पर कार्यकारी एजेंसी आईएनएस सीपीएल (INSCPL)के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में यहां पर पुराने गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार का कार्य एवं नए गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां केडिया धाम का विकास कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस संपूर्ण कार्य पर 45.29 करोड़ की राशि का एकरारनामा हुई है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पुराने गेस्ट हाउस का लगभग 50% कर पूर्ण कर लिया गया है जबकि नए गेस्ट हाउस का 40% कर अभी तक पूरा किया गया है।
नया गेस्ट हाउस G +2 फ्लोर का है जिसका निर्माण 2100 sq मीटर में किया जा रहा है। इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन, वेटिंग हॉल और बैंक्वेट हॉल बनेगा जबकि इसके प्रथम और दूसरे तल पर गेस्ट रूम और सुइट रूम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ यहां तालाब का डेवलपमेंट वर्क भी होना है। तालाब के चारों तरफ पाथ वे का निर्माण किया जाना है। उसे डेकोरेटिव करना है साथ ही लाइटिंग की प्रॉपर व्यवस्था के साथ ग्रीन एरिया भी डेवलप करना है। यह संपूर्ण निर्माण कार्य जुलाई 2027 में पूर्ण करने के संबंध में इकरारनामा किया गया है। पुराने गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार कार्य जनवरी 2027 में ही पूर्ण किया जाना है।
संपूर्ण कार्यों के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया एवं अनुमंडल पदाधिकारी को नियमित रूप से इन कार्यों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्ट,; अमरजीत सिंह
