सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 और 23 सितंबर को जिलेभर में की गई।
अभियान के दौरान दुद्धी थाना पुलिस ने सबसे अधिक 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। शक्तिनगर से छह, घोरावल से पांच, जबकि अनपरा और रायपुर थाना पुलिस ने तीन तीन वारंटियों को पकड़ा।
राबर्ट्सगंज, बभनी, बीजपुर और पिपरी थाना क्षेत्रों से दो-दो वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं, कोन, जुगैल और विंढमगंज थाना क्षेत्रों से एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।