दुर्ग। जिले में लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज 25 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
कई इलाकों में जलभराव और आवागमन बाधित होने से प्रशासन ने एहतियातन स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। फैसले से बच्चों और अभिभावकों को राहत मिली है
