ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दुद्धी-विंढमगंज NH-39 पर चेचिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट होने के बावजूद नहीं बची जान

```

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिनडूबा में दुद्धी-विंढमगंज नेशनल हाईवे-39 मार्ग पर मेदनीखांड लैम्पस के सामने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चेचिस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम निवासी धनराडीह, मकड़ी, भवनाथपुर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी जान नहीं बच सकी।
टक्कर के बाद चेचिस चालक प्रिंस कुमार वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता से रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर पकड़ लिया गया।1001842077

कोलिनडूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि चेचिस और बाइक दोनों विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रहे थे। वह सड़क किनारे मवेशियों को चारा दे रहे थे, तभी तेज आवाज सुनाई दी और वे मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति सड़क पर गिरा मिला।
चेचिस चालक प्रिंस कुमार का कहना है कि बाइक पहले कार से टकराई, फिर फिसलकर चेचिस के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। पुलिस ने बाइक संख्या यूपी64एवी2936 को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *