बारीपदा, 28/09/2026: स्थानीय शहीद स्मृति भवन में “आमे, बारीपदा” के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय वार्षिक 9 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की 7वीं शाम दो शानदार नाट्य प्रस्तुतियों के नाम रही। बारीपदा की युगेच्छा संस्था द्वारा प्रस्तुत नाटक “शेषरे धरमा कहिला” और लखनऊ की निपा रंगमंडली द्वारा प्रस्तुत “शिकस्ता” ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।शाम की पहली प्रस्तुति “शेषरे धरमा कहिला” थी। प्रसिद्ध ओड़िया अभिनेता स्वर्गीय विजय महांति द्वारा लिखित तथा संतोष महांति के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में प्रयास शतपथी, प्रसन्न कुमार महांति, रणजीत कुमार साहू, सुब्रत कुमार बसा, कुंदन कुमार भंज, सरोज कुमार शतपथी, जगदीश चंद्र दास, अभिषेक महापात्र, बाल कलाकार जय कुमार पुहान सहित काकली नंदी, राजनंदिनी दास, दीप्ति स्मिता साहू, शैलेन्द्री राय और शुभस्मिता साहू ने अभिनय किया।नाटक में प्रकाश व्यवस्था राजेश कुमार दास, ध्वनि व्यवस्था गुहिराम जेना एवं ऊर्जा महांति, संगीत कालू बाबू, मंच सज्जा नरसिंह बारिक तथा मंच संचालन में ज्ञानरंजन पंडा और सत्यनंद शेजपड़ा ने सहयोग किया।दूसरी प्रस्तुति लखनऊ की निपा रंगमंडली द्वारा प्रस्तुत “शिकस्ता” रही। भारतेन्दु कश्यप एवं सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक में सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ एवं मृदुला भारद्वाज ने अभिनय किया। प्रकाश व्यवस्था सुजीत सिंह यादव, मंच संचालन एवं संगीत सुमित श्रीवास्तव तथा मंच सज्जा में विपिन प्रताप राव एवं नील गुप्ता ने सहयोग किया।दोनों नाटकों में कलाकारों के सशक्त एवं जीवंत अभिनय ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र महांति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्देशक गदाधर पुटी, ई. पीतवास सेठी तथा बारीपदा बीईओ अनुजा माधुरी दास प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ई. मानस षडंगी, प्रोफेसर श्रीनिवास भंज और निर्माता नंदिकेश शेजपड़ा को “मयूरभंज महासम्मान” से सम्मानित किया गया।वहीं प्रसिद्ध लेखक, अभिनेता एवं निर्देशक राजीव पाणि, वरिष्ठ अभिनेता-निर्देशक संतोष महांति तथा अभिनेता-निर्देशक सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ को “स्मृति सम्मान” प्रदान किया गया। डॉ. चंद्रावती बेहरा एवं चित्रकार प्रणति पटनायक को “प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया।समिति के सचिव तथा विशिष्ट अभिनेता-निर्देशक चिन्मय दास पटनायक ने स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार को नाट्यम, अनुगुल द्वारा प्रस्तुत “चित्रलिपि” तथा मिरर थिएटर ग्रुप, बेलपहाड़ द्वारा प्रस्तुत “उल्फी” नाटकों का मंचन किया जाएगा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहाराज़।