अलापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने अयान पुत्र लतीफ निवासी मोहल्ला अस्थलमडी रामलीला ग्राउंड क़स्बा व थाना अलापुर को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया
अलापुर पुलिस ने शराब बिक्री करने वाले शब्बन पुत्र भूरे निवासी वार्ड नंबर 12 मोहल्ला शकूराबाद कस्बा ककराला थाना अलापुर को एक प्लास्टिक की जरीकैन में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया इसके संबंध में थाना अलापुर पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।