इंडियन टीवी न्यूज नेशनल छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक की। बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने और पीएम सूर्य घर योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने पाटन-गोढ़ीपुर-अमलेश्वर मार्ग पर खारून नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए
बैठक में जिलेवार योजनाओं की प्रगति, अधोसंरचना विकास और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई।
समयबद्ध कार्य, बेहतर समन्वय और तेज विकास के साथ दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।