बारीपदा, 1 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस-2026 के अवसर पर सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से बारीपदा स्थित शहीद स्मृति भवन परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे आयोजित इस योग शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर में बारीपदा शहर में कार्यरत तीन वरिष्ठ नागरिक संघों के 105 सदस्य, बारीपदा ब्लॉक से 20 वरिष्ठ नागरिक तथा वृद्धाश्रम के 25 लोगों सहित कुल 150 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।इस अवसर पर ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ योग संस्था की ओर से कौशिक कुमार साहू ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा श्वसन संबंधी अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बढ़ती उम्र में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।वरिष्ठ नागरिकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य था। आयोजकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए एक सकारात्मक पहल है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहाराज़ की रिपोर्ट।