आहोर।
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कक्षा-कक्षों के मरम्मत कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से विद्यालयों में मरम्मत कार्य की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे।
विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की ओर से लंबे समय से इस विषय को लेकर प्रयास किए जाने की बात कही गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत कार्य होने की उम्मीद है।
इस स्वीकृति के लिए विधायक की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने भी विद्यालयों में जल्द से जल्द स्वीकृत कार्य शुरू करवाने की मांग की है। मीली जानकारी अनुसार
इंडियन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला