बालोद की कामिनी कोवाची का राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट टीम में चयन, अंडर-17 वर्ग में दिखाएंगी हुनर
बालोद, 1 अक्टूबर 2026। सारंगढ़ में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोद की छात्रा कामिनी कोवाची का अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।
कामिनी के चयन पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता गंगबेर ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। व्यायाम शिक्षक श्री सूर्यकान्त सिन्हा ने कामिनी की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कामिनी के चयन पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और शाला विकास समिति ने भी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि कामिनी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी।
