स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर दिलीप कौशिक ने रचा सेवा का उदाहरण, 40वीं बार किया रक्तदान
बालोद, 1 अक्टूबर 2026। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर भगत सिंह रक्तवीर परिवार बालोद के संस्था अध्यक्ष श्री दिलीप कौशिक ने अपना 40वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने अपना O+ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए मानवता और सेवा का संदेश दिया।
दिलीप कौशिक लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 40वीं बार रक्तदान के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवा भाव की सराहना की।
इस अवसर पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक से डॉ. अजय साहू, मोहित देवदास, फणीश कुमार, पीयूष कुमार, पोषण कुमार, ऋतु साहू, मेघा सिन्हा, हिना ध्रुव, उर्वशी मेश्राम, कृष्ण कुमार और रवि साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान के बाद दिलीप कौशिक ने लोगों से नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाली मदद साबित हो सकता है।

