बालोद: शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया ₹20 हजार का जुर्माना
बालोद, 23 अक्टूबर 2026। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुण्डरदेही पुलिस ने शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले दो चालकों के प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए, जहां दोनों पर 10-10 हजार रुपये, कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गुण्डरदेही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और स्वयं सहित दूसरों की जान सुरक्षित रखने में सहयोग करें।




