चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जी आर पी ने 43 लाख रुपये कैश बरामद करते हुए इस एक सम्बंध में एक युवक को हिरासत में लिया है दरअसल ट्रेन में चेकिंग के दौरान जी आर पी के जवानों को बैग लेकर बैठा उक्त युवक दिखाई दिया संदिग्ध नजर आ रहे युवक के पास पुलिस जब बैग की तलाशी ली तो पुलिस की आंखे फटी की फटी रह गई
बरामद रुपयो के सम्बंध में जब पुलिस ने पूछताछ शुरू किया तो युवक ने अपना नाम आलोक शाह और खुद को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गाय घाट का निवासी होना बताया है लेकिन पुलिस ने जब बरामद रुपये से जुड़े baidh कागजात दिखाने को कहा तो उसके पास इससे संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिले जी आर पी की सूचना पर मौके पर पहुची इन्कम टैक्स बरामद 43 लाख रुपये को सीज कर दिया है
प्रथम दृष्टियाँ बरामद रुपये के हवाला से जुड़े होने का संदेह है फिलहाल इन्कम टैक्स विभाग ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
चन्दौली से ब्यूरो चीफ अमित सिंह की रिपोर्ट