बारिपदा, 2 अक्टूबर: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बारिपदा के नियमित रक्तदाता डॉ. नीरोज कुमार पोथाल ने कटक स्थित श्रीरामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SCB) पहुंचकर एक कैंसर मरीज के लिए SDP (प्लेटलेट्स) का दान किया।प्लेटलेट्स संग्रह की प्रक्रिया सौभाग्य मंजरी द्विवेदी द्वारा संपन्न की गई। इस दौरान ओडिशा के समाजसेवी मोहन महाराणा, डॉ. गजेंद्र सेनापति और तापस स्वाईं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और डॉ. पोथाल का उत्साहवर्धन करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया।गौरतलब है कि डॉ. नीरोज कुमार पोथाल इससे पहले भी कई बार बारिपदा से कटक और भुवनेश्वर जाकर डेंगू, कैंसर तथा बोन मैरो से संबंधित गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित रूप से रक्त और प्लेटलेट्स दान करते रहे हैं।डॉ. पोथाल अब तक 29 बार SDP यानी प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं, जबकि उन्होंने कुल 141 बार रक्तदान किया है। उनकी निःस्वार्थ सेवा और मानवीय कार्यों के लिए राज्य की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित और पुरस्कृत किया जा चुका है।
HIMANSU SEKHAR PRAHARAJ FROM MAYURBHANJ