सोनभद्र ।जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी निवासी 24 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव ओबरा डैम से मिला है। वह छह दिन से लापता थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।मृतक हिमांशु के पिता के अनुसार उनका बेटा 25 सितंबर 2026 को घर से निकला था और 1 अक्टूबर को उसका शव ओबरा डैम से बरामद हुआ। लापता होने पर जुगैल पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई थी।
परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे साजिश हो सकती है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या है या हत्या इसका स्पष्ट खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।