बारीपदा, 2 अक्टूबर: ‘ओडिशा रत्न राष्ट्रीय सम्मान-2026’ प्राप्त होने के गौरवपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर बारीपदा स्थित RCC Group of Institutions परिसर में ‘Odisha Ratna National Award’s Meet’ का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, सेवा, समाजसेवा तथा युवा पीढ़ी को प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव एवं प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं भाजपा के राज्य प्रवक्ता कवि विष्णु शतपथी उपस्थित रहे।इस अवसर पर शिक्षक, समाजसेवी एवं नियमित रक्तदाता समनाथ सिंह, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं रक्तदाता डॉ. असीम कुमार चक्रवर्ती, पत्रकार, नियमित रक्तदाता एवं समाजसेवी हिमांशु शेखर प्रहराज तथा समाजसेवी एवं रक्तदाता चित्तरंजन स्वाईं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।अतिथियों ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी से शिक्षा, सेवा, मानवता, देशप्रेम तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।संस्थान के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कविश्री राजेंद्र दास ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त करने वाले कविश्री राजेंद्र दास की उपलब्धि को लेकर समारोह में विशेष चर्चा हुई। उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में कविश्री राजेंद्र दास ने कहा कि आने वाले दिनों में वे ओडिशा और मयूरभंज में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवा विकास तथा सामाजिक प्रगति के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।वहीं RCC Group of Institutions के अध्यक्ष एवं गणित के अध्यापक लक्ष्मीधर दास ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम और जीवन मूल्यों को आधार बनाकर अपने भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया।गांधी जयंती के अवसर को और अधिक यादगार बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।गांधी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित यह समारोह शिक्षा, सेवा, समाजसेवा और युवा प्रेरणा का महत्वपूर्ण मंच बन गया। राष्ट्रीय सम्मान को मयूरभंज की धरती पर उत्सव और प्रेरणा का रूप देने वाला यह आयोजन ‘मयूरभंज का गौरव, ओडिशा का गौरव’ संदेश को और मजबूत करता नजर आया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।