*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह,*जन सुराज नगर निगम कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता महिलाओं के द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती के साथ स्थापना दिवस समारोह, सारण स्नातक चुनाव पर भी हुई चर्चा*
मोतिहारी। जन सुराज पार्टी के पूर्वी चंपारण जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी का स्थापना दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान आगामी सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अशफाक अहमद के चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि पिछले चुनाव में अशफाक अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जन सुराज के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे थे, जबकि इस बार पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अशफाक अहमद चुनाव मैदान में उतरेंगे। नेताओं ने उनके द्वारा पिछले वर्ष शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव शिक्षित मतदाताओं से जुड़ा है और शिक्षक शिक्षा के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरुवार, अभय शर्मा, रवीश मिश्रा, कृष्णकांत मिश्रा, डॉ. अतुल कुमार, अजय आजाद, अरुण तिवारी, राघवेंद्र पाठक, सुधा वर्मा, रानी पाठक, रजनी कौशल, डॉ. चंद्रभूषण तिवारी, संजीव वर्मा और लव प्रसाद यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट,, अमरजीत सिंह