पन्ना / देवेंद्रनगर।
भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति और 15 से अधिक आपराधिक मामलों के आरोपी अमित जैन को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अमित जैन को हिरासत में लेकर थाने लाई, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फोटो में पुलिस जवानों के साथ अमित जैन पैदल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अमित जैन पर पहले से ही 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्यप्रदेश