न्यूज़ हमीरपुर उत्तर प्रदेश
ब्यूरो रिपोर्ट मुन्नेश कुमार
हमीरपुर।
सरीला क्षेत्र के इछौरा-झिटकिरी खंड 25/9 में मोरम खनन और परिवहन को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। आरोप है कि दबंग पट्टाधारक एवं संचालक किसानों के खेतों से जबरन मोरम से लदे ओवरलोड ट्रक निकाल रहे हैं, जिससे खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
किसानों का कहना है कि इस मामले में शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
सवाल यह है कि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने और कथित तौर पर खेतों से जबरन रास्ता बनाने के आरोपों पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? किसानों को राहत मिलेगी या ओवरलोड ट्रकों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?