मालवीय नगर, नई दिल्ली।
पंचशील विहार क्षेत्र में MCD से जुड़े अधिकारी K C भारद्वाज के संबंध में आरोप सामने आए हैं कि सेवानिवृत्ति के बावजूद वे दोबारा उच्च पद पर कार्यरत हैं और कथित रूप से सरकारी सुविधाओं का निजी कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आम जनता के कूड़ा उठाने के लिए MCD की गाड़ियां नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहतीं और शिकायतों पर भी उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलती, जबकि एक अधिकारी की बिल्डिंग से लगातार एक हफ्ते से निर्माण मलबा उठाने के लिए कथित रूप से MCD वाहन/सरकारी सुविधा का इस्तेमाल किया गया।
इस मामले से जगबीर सिंह परमार स्टेट ब्यूरो चीफ (ITN) national news दिल्ली द्वारा ग्रेटर कैलाश विधानसभा की माननीय विधायक श्रीमती शिखा राय जी को अवगत कराया गया। बताया गया है कि विधायक ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से अधिकारी की वर्तमान नियुक्ति, सरकारी वाहन के इस्तेमाल और मलबा उठाने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सवाल यह है कि जब आम जनता सरकारी कूड़ा उठाने की सुविधा के लिए परेशान है, तो सरकारी संसाधनों का निजी कार्य में इस्तेमाल किस नियम के तहत किया गया?
जगबीर सिंह परमार स्टेट ब्यूरो चीफ (ITN) national दिल्ली