भिंड के रौन ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक विद्यालय कछपुरा में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।
आरोप है कि एक दिन खाना देने के बाद दो से तीन दिन तक बच्चों को भोजन नहीं दिया जाता, और जब खाना मिलता है तो उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बच्चों का दावा है कि दाल में दाल कम और पानी ज्यादा होता है, वहीं भोजन में छोटे-छोटे कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है।
अब सवाल है—बच्चों के हक के भोजन की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
मामले में भिंड कलेक्टर से जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
कपिल त्रिपाठी भिंड जिला ब्यूरों
इंडिया टीवी न्यूज