संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत।
उसावां/बदायूं। थाना क्षेत्र के गांव रिठिया में रविवार को 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई अचानक हुई युवती की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
उसावां थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी छुटन ने डायल 112 पर सूचना दी। उनकी 19 वर्षीय भांजी शबनम पुत्री सलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है सूचना पर पहुंची थाना उसावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई पर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था वहीं युवती के पिता के मुताबिक युवती की अचानक तबियत बिगड़ गई थी परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा तहरीर मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी अभी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।