पितृपक्ष मेला में विधिक सहायता केंद्रों का सचिव ने किया निरीक्षण
गया, 05 अक्टूबर 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधा तथा विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा विभिन्न स्थानों पर विधिक सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सचिव श्री अरविंद कुमार दास ने देवघाट, सीता कुंड एवं विष्णुपद मंदिर के समीप संचालित विधिक सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, लस्सी एवं फल का वितरण भी किया गया। सचिव ने PLVs को निर्देश दिया कि पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें आवश्यक जानकारी एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं से जोड़ा जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सहायता एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार