अशोक नगर गिरीश रघुवंशी ब्यूरो चीफ
वनमण्डल अशोकनगर की वन परिक्षेत्र चन्देरी में दिनांक 05.10.2026 को प्रातः 07 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र चन्देरी अन्तर्गत वन बीट सिंहपुरत ताल के वनकक्ष क्रमांक आर.एफ.-133 के समीपस्थ लगे राजस्व क्षेत्र में एक खेत में मृत तेंदुआ की सूचना प्राप्त होने पर वन अमले द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका स्थल पर पहुंचकर मृत तेंदुआ की निगरानी की गई। इस घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया । प्रथम दृष्टया तेंदुआ की मृत्यु कमर में फन्दा लगा होने से होना परिलक्षित हुआ । वन अमले द्वारा खेत के मालिक का पता लगाकर उनसे पूछताछ की गई। माधव टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड दल दवारा क्षेत्र की छानबीन की गई तथा अपराधी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा अपराधी को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अशोकनगर जिले के पशुचिकित्सा अधिकारियों द्वारा मृत तेंदुआ का शव परीक्षण किया गया। खेत मालिकों द्वारा फन्दा अथवा झटका मशीन लगाये जाने से वन्यजीव उसमें फस जाते हैं। वनविभाग द्वारा वनक्षेत्र के समीपस्थ लगे खेतों के मालिकों से जानवरों को पकड़ने हेतु फन्दा अथवा झटका मशीन नहीं लगाये जाने की अपील की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मृत तेंदुआ का अंतिम संस्कार विधिवत् रूप से किया गया ।