चिचोली
पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर चिचोली ब्लाक के पाठा खेड़ा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह मनाया गया सोमवार के दिन सभी गर्भवती, धात्री एवं जीरो से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण की जानकारी दी गई पोषण संवाद में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी माता और बहनों को संतुलित आहार एनीमिया गर्भावस्था स्तनपान और शिशु देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की सरल भाषा में जानकारी दी गई गर्भवती एवं धात्री माता को स्वास्थ्य परीक्षण टीकाकरण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए जाने के बारे में सुपरवाइजर सीमा यादव द्वारा जानकारी प्रदान की गई , सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही