बैतूल
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने भीलवाड़ा राजस्थान के लिए आज बुधवार बैतूल से खिलाड़ी प्रस्थान करेगी। विगत दिनों विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय स्तर सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा के खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके लिए अब यह राजस्थान के लिए चयनित हुई हैं। चयनित होने वाले खिलाडिय़ों में मोनिका पवार, मानवी यादव, प्राची बिहारे, रिया शर्मा, जिया शर्मा, जानवी दांगोड़े मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। इसी तरह विद्यालय के अखिल भारतीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने मैंगलोर कर्नाटक में 23 से 28 अक्टूबर तक सम्मिलित रहेंगे । जिसमें गणेश इवने, यश मावसकर, नक्ष यादव, दक्ष पन्द्राम, आयुष सातनकर, शुभम यादव ये सभी मध्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। इसी तरह विद्यालय छात्राएं एथलेटिक्स में आगामी अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने मैंगलोर कर्नाटक में 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक बहिन अक्षरा माकोड़े – 800 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में सम्मिलित होकर मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। वर्तमान में विद्यालय के यश पाटिल, दीपांशु चढ़ोकार, योगेश साहू अखिल भारतीय फु टबाल में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक कुरूक्षेत्र हरियाणा में मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय संचालन समिति, विद्यालय प्राचार्य शाला स्टॉफ द्वारा सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।