प्रेस नोट
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल
बैतूल जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 5 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी अभिषेक चन्द्रसूर्या को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 07 जुलाई 2026 को सुबह करीब 05 बजे सोनाघाटी स्थित माता मंदिर के सामने अभिषेक चन्द्रसूर्या एवं अमन चन्द्रसूर्या द्वारा फरियादी नरेश उर्फ रिंकू विश्वकर्मा एवं धनराज विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया गया। घटना में धनराज विश्वकर्मा को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल बैतूल से भोपाल रेफर किया गया था।
फरियादी नरेश उर्फ रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 564/2026, धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 565/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इन दोनों प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 05.10.2026 को आरोपी अभिषेक पिता कैलाश चन्द्रसूर्या, उम्र 23 वर्ष, निवासी कंपनी गार्डन, कोठी बाजार, बैतूल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने भाई अमन चन्द्रसूर्या के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एवं चाकू विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. अभिषेक पिता कैलाश चन्द्रसूर्या, उम्र 23 वर्ष, निवासी कंपनी गार्डन, कोठी बाजार, बैतूल
फरार आरोपी
अमन चन्द्रसूर्या, पिता गणेश पाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड, बैतूल
प्रकरण में फरार आरोपी अमन चन्द्रसूर्या की तलाश एवं पतारसी लगातार जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि चित्रा कुमरे, प्र.आर. 369 शिव, प्र.आर. 164 तरुण पटेल, आर. 56 नितिन चौहान, आरक्षक 650 उज्ज्वल दुबे, आर. 723 हर्षित डांगे, आर. 528 महेश नगदे एवं आर. 432 दुर्गेश वर्मा सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।