प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित होगी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’।
मोतिहारी में होगा भव्य आयोजन, ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ का होगा लोकार्पण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के अवसर पर 7 अक्टूबर, को सुबह 9 बजे महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रारंभ होगी तथा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ का लोकार्पण किया जाएगा।
सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ केवल एक चौक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। यह नागरिकों को जनसेवा, तकनीक, पारदर्शिता और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, ‘वोकल फॉर लोकल’, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित भारत की आधारशिला हैं। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए।
श्री सिंह ने मोतिहारी एवं चंपारणवासियों से अपने परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों के साथ सुबह 9 बजे महात्मा गांधी प्रेक्षागृह पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के अभियान से जुड़ने का अवसर है।
रिपोर्ट,अमरजीत सिंह
emailtome.skg@gmail.com