आज दिनांक 6.10.2026 दिन मंगलवार को बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ पूर्वी चंपारण का चतुर्थ जिला स्तरीय सम्मेलन राजेंद्र भवन टाउन हॉल मोतिहारी में आयोजित किया गया
सम्मेलन से सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री भारत सरकार श्री राधा मोहन सिंह रहे माननीय सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित करके सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि ग्राम कचहरी ग्रामीण स्तर पर बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे झगड़ा को निपटारा करने में अहम भूमिका निभा रही है और ग्राम कचहरी के सफल संचालन में ग्राम कचहरी सचिव का महत्वपूर्ण भूमिका है और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं प्रदेश अध्यक्ष श्री गोरख लाल यादव सम्मेलन सम्मान समारोह में उपस्थित माननीय सांसद श्री राधा मोहन सिंह को अपना अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम कचहरी सचिव का ग्राम कचहरी के सफल संचालन में अहम योगदान है लेकिन मानदेय बहुत कम है जिससे सम्मानजनक वृद्धि करने की आवश्यकता है साथ ही उच्च स्तरीय समिति का अनुशंसा को लागू कर सेवा स्थायी करने की मांग की संघ के प्रधान महासचिव आनंद मोहन हारित ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम कचहरी सचिव को मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि की आवश्यकता है संघ के कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा की सेवा कार्यकाल पूर्ण होने पर ग्राम कचहरी सचिवों को एक मुश्त 10 लाख रुपए का भुगतान देने की मांग की जिला प्रधान महासचिव सह प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम कचहरी सचिव को ईपीएफ का लाभ मिले और ग्राम कचहरी सचिवों को कार्य क्षेत्र की बढ़ाया जाए ग्राम कचहरी सचिव हर कार्य को आसानी से कर लेंगे ई ग्राम कचहरी ई टेक्नोलॉजी से बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा सकता है संघ के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि ग्राम कचहरी सचिव विगत 19 वर्षों से अपना कार्य करते आ रहे हैं बीच में किसी भी प्रकार का अनहोनी होने पर ग्राम कचहरी सचिवों को अनुकंपा का लाभ मिले सम्मेलन समारोह को सुरेश ठाकुर अरविंद पांडे रामनरेश मिश्रा श्यामसुंदर कुमार संजय कुमार भगत सतीश भूषण मोहम्मद इमरान रामनरेश अनिल कुमार संजय यादव जितेंद्र कुमार संतोष सिंह रंजीत पटेल और रवि शंकर कुमार मीना कुमारी रितु कुमारी आरती कुमारी वंदना कुमारी सूर्या रानी रेखा कुमारी ममता कुमारी इत्यादि ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने की संचालन संघ के प्रधान महासचिव सुनील कुमार सिंह एवं मो गुलाब ने किया । सम्मेलन में जिले से सैकड़ों की संख्या में ग्राम कचहरी सचिव ने भाग लिया।
रिपोर्ट,अमरजीत सिंह