बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के वन परिक्षेत्र गवासेन टांडा बीट में वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं।
वन विभाग की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि टांडा बीट में तीन ट्रैक्टर रेत भरकर आ रहे हैं। मौके पर पहुंचकर जांच में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। चालकों ने बताया कि वे राजस्व विभाग से रेत भरकर आ रहे थे।
वन विभाग ने तत्काल खनिज विभाग को सूचना दी। खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुरसाना के वन परिक्षेत्र कार्यालय में खड़ा किया गया है।