उदयपुर संभाग ब्यूरो चीफ ललित नागदा
चित्तौड़गढ़।
सदर निम्बाहेड़ा पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ़ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सतखंडा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 500-500 रुपये के कुल 178 नकली नोट, जिनकी कुल कीमत ₹89,000 है, बरामद किए गए। मौके से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन जब्त किया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियो और अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा तथा पुलिस उप अधीक्षक निंबाहेड़ा अधिकारी शिव प्रकाश टेलर के सुपरविजन में सदर निंंबाहेड़ा थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सतखण्डा क्षेत्र में विशेष नाकाबन्दी की गई थी। नाकाबन्दी के दोरान एक सदिग्ध सफेद कलर की बोलेरो गाडी नीमच हाईवे की तरफ से आती हुयी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा गाडी को रूकवाकर जब उसकी सघन तलाशी ली गई तो गाडी के भीतर डेस्क बोर्ड में 500.500 के नोट भारी ताद