आयोजकों ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्यों के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करना है।
कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर मेजर मोहम्मद अली शाह (सेवानिवृत्त), आशुतोष ‘बिग बॉस’, कलाकार अमान खान, एथलेटिक्स की स्वर्ण पदक विजेता गीता, दिव्यांग अधिकारों के क्षेत्र में कार्य करने वाले श्री सिंह, गायक नदीम एवं वारसी, फिल्म निर्देशक मनोज शर्मा ‘मां तुझे सलाम’ तथा जी सलाम की पत्रकार शीबा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मेजर दानिश को सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई दी और उनके सैन्य जीवन तथा सामाजिक सरोकारों की सराहना की।
मेजर दानिश ने सम्मान के लिए आयोजकों, अवार्ड समिति और समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सम्मान अंतिम उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति और अधिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है।
उन्होंने कहा “सम्मान व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस विचार और जिम्मेदारी का होता है जिसे वह अपने जीवन में आगे बढ़ाता है। मैं इस सम्मान को अपने लिए समाज और राष्ट्र की सेवा के प्रति एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं।”
मेजर दानिश का संदेश स्पष्ट है कि शिक्षा को शक्ति बनाकर, कानून और संविधान को समझकर, जरूरतमंदों की सहायता करके तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से योगदान देकर प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।