दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीड़र में घास काट कर घर लौट रही महिला को सर्प ने काट लिया।महिला का इलाज सीएससी दुद्धी में चल रहा है ।
परिजनों से मिले जानकारी के अनुसार चन्द्रकला देवी (36) पत्नी रामानंद पटेल निवासी ग्राम बीड़र ,शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे अपने पशुओं के लिए चार काटकर घर लौट रही थी कि रास्ते में धान के खेत के मेढ़ में छिपे अज्ञात सर्प ने महिला को बाया पैर में काट लिया,जब घटना की सूचना परिवार के लोगों को हुई तो परिजनों ने बिना समय गंवाए महिला को सीएचसी से दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह के देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है ।चिकित्सकों के मुताबिक महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और चिकित्सीय निगरानी में है।