सोनभद्र। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने युवा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के साथ ही जेंडर रेशियो और ईपीआईसी रेशियो में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रयास रहे कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।