जिले की समस्त शासकीय आईटीआई में प्रवेश का अवसर
पहले आओ, पहले पाओ के तहत 15 अक्टूबर तक प्रवेश
विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश
अनिल बिलवे – खरगोन 10 अक्टूबर 2026। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन तथा कौशल विकास संचालनालय के तत्वावधान में जिले की समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ चरण की तिथि बढ़ा दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक जिले की समस्त शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।