धर्म कांटे के पास खड़ी खराब बस में पीछे से घुसी अर्टिगा, कार क्षतिग्रस्त
तेज रफ्तार ट्रक की रोशनी में सड़क किनारे खड़ी बस नहीं देख पाया चालक, मामूली चोटिल हुए कार सवार
अलापुर (बदायूं)। एमएफ हाईवे पर कस्बा अलापुर के म्याऊं रोड स्थित धर्म कांटे के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे खराब खड़ी बस में पीछे से अर्टिगा कार घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक समेत उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव महरौली निवासी मुशाहिद 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों को मामूली चोटें आईं। बताया गया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।