महंगाई में एक रुपये में क्या मिलता है? तिलहर की गरीबों की रसोई में मिल रहा भरपेट भोजन!
आज के दौर में एक रुपये में कुछ खरीद पाना भी मुश्किल है। लेकिन शाहजहांपुर के तिलहर में गरीबों की रसोई जरूरतमंदों को मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की पहल कर रही है।
बारह पत्थर रोड पर बिरिया बाबा मेला के समीप संचालित इस रसोई का संचालन संजीव कुमार संघर्षी कर रहे हैं। उनके साथ सहयोगी टीम में शोभित राठौर, अनुज शर्मा, सूर्यदेव, मास्टर साहब संजीव कुमार, अमित राठौर और अमन शामिल हैं।
महंगाई के इस दौर में एक रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की यह पहल जरूरतमंदों के लिए राहत का प्रयास है।