घर में बच्चों की पार्टी पड़ी भारी,मैगी-कुरकुरे वाली खिचड़ी खाने से , एक ही परिवार के 13बच्चे बीमार,डॉक्टर बोले- फूड पॉइजनिंग का है मामला …
बाइट – गणेश, बीमार बच्चों के परिजन
बाइट – डॉ. राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल बगहा
बगहा, पश्चिमी चम्पारण
रिपोर्ट – बिंदेश्वर कुमार
8873848890
STORY IN DETAILS…….
बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा में खिचड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने घर में ही खिचड़ी बनाई थी, जिसमें मैगी और कुरकुरे भी मिला दिए थे। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी और लूज मोशन होने लगा। इसके बाद सभी को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना भैरोगंज थाना क्षेत्र के मशहवा गांव की है
परिजनों के मुताबिक, घर के सभी बड़े सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बच्चों ने मिलकर घर में खिचड़ी बनाई। खिचड़ी में मैगी, कुरकुरे और कुछ अन्य चीजें मिलाकर बच्चों ने खाना खाया। कुछ देर बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और लूज मोशन की शिकायत होने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।
अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार की देखरेख में बच्चों का इलाज चल रहा है। डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मामला फूड पॉइजनिंग का है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर और सामान्य है। बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।बीमार बच्चों में मनीषा, अंजली, मुकेश, गीतांजलि, शीला, लक्की, पिंकी, सलोनी, शीतल, सीनू और प्रीति समेत कुल 13 बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है..